पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने
कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की
आलोचना करते हुए कहा कि सुधारों के नाम पर लूट हो रही है। ममता ने फेसबुक
पर शनिवार को लिखा, "सुधार लोगों का विकास करने के लिए होते हैं। लेकिन आज
एक चलन आ गया सुधारों के नाम पर जन विरोधी निर्णय लिया जा रहा है।